कृषि चौपाल का मकसद 2024

कृषि चौपाल का मकसद किसानों को विज्ञान से जोड़ना : शिवराज

 

किसानों से जुड़े कार्यक्रम कृषि चौपाल की शनिवार से शुरुआत की गई। कृषि विभाग और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तय किया था कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात की तर्ज पर किसानों के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को डीडी किसान चैनल पर कृषि चौपाल कार्यक्रम का पहला भाग प्रसारित किया गया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने विदिशा में देखा।

कृषि चौपाल का मकसद 2024
कृषि चौपाल का मकसद 2024

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि चौपाल कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हो

गया है। इसमें किसान और वैज्ञानिकों ने बैठकर चर्चा की। किसानों ने सवाल पूछे जिनके वैज्ञानिकों ने जवाब दिए। कृषि चौपाल का उद्देश्य किसान और विज्ञान, जमीन और प्रयोगशाला को जोड़ना है। 7 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो गई है और प्रत्येक माह के पहले शनिवार को कृषि चौपाल कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।

 

विदिशा में जिला विकास समन्वय एवं मूhttps://aapkijankari.com/कृषि-चौपाल-का-मकसद/ल्यांकन समिति की बैठक में केंद्रीय कृषि हो मंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विदिशा

आदर्श बने इसके लिए कृषि से संबंधित तमाम गतिविधियां जैसे पशुपालन, कृषि का विविधीकरण, फल-फूलों या सब्जियों की खेती, औषधि की खेती, कृषि वानिकी सहित तमाम पहलुओं को शामिल किया जा सकता है। इनपर मंथन के बाद योजनाएं लागू करने सहित भावी योजनाएं भी बनाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहले जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारी विचार करेंगे और जनप्रतिनिधि भी इसमें योगदान करेंगे ताकि कृषि से सभी लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में तय किया गया कि विदिशा, विकास की दृष्टि से और नए आयाम छूए । समृद्ध, विकसित विदिशा के निर्माण के लिए जो योजनाएं चल रही हैं, उनका कैसे लाभ मिले इसपर विचार किया गया।

कृषि चौपाल का मकसद 2024

https://aapkijankari.com/sarkari-exam-2024-25/

जब फसलों के उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन भी किया जाता है तो इसे मिश्रित कृषि या मिश्रित खेती (Mixed farming) कहते हैं। जब एक बार में एक से अधिक फसल एक जगह पर उगाया जाता है तो उसे मिश्रित फ़सल कहते हैं। फसलोत्पादन के‚ साथ-साथ जब पशुपालन भी आय का स्रोत हो तो ऐसी खेती को मिश्रित खेती कहते हैं।

 

नमस्ते, मैं Jafar हूं, और इस ब्लॉग का लेखक। मुझे यात्रा, लाइफस्टाइल, तकनीकी, स्वास्थ्य आदि] में गहरी रुचि है, और मैंने इस ब्लॉग को अपनी विचारों, अनुभवों और टिप्स को आपके साथ साझा करने के लिए बनाया है। यहां आने के लिए धन्यवाद! मुझे उम्मीद है कि आप यहां कुछ ऐसा पाएंगे जो आपको प्रेरित, सूचित या मनोरंजन प्रदान करे।

Post Comment