रोक के बावजूद आज संभल जाएंगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नई दिल सुप्रीम उस इनक एक किया

रोक के बावजूद आज संभल जाएंगे नेता प्रतिपक्ष

रोक के बावजूद आज संभल जाएंगे नेता प्रतिपक्ष
रोक के बावजूद आज संभल जाएंगे नेता प्रतिपक्ष

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के साथ बुधवार को संभल का दौरा करेंगे। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान संभल के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और लोगों से संभल में शांति सौहार्द की अपील करेगे। ज्ञात हो कि संभल की मस्जिद में 24 नवंबर की सुचह सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद से ही वहां तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगhttps://aapkijankari.com/रोक-के-बावजूद-आज-संभल-जाएं/लवार को बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ संभल का दौरा कर सकती हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में यूपी से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे। उन्होंने कहा कि वह भी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या केरल के वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी भी अपने भाई के साथ संभल जाएंगी, राय ने कहा कि वह भी जा सकती हैं। संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक शनिवार को खत्म हो रही थी। हालांकि जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने इसे बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया। इस

कांग्रेस के मुताबिक, पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। 10 दिसंबर तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रशासन ने लगा रखी है प्रतिबंध।

http://रोक के बावजूद आज संभल जाएंगे नेता प्रतिपक्ष

जिलाधिकारी ने कहा कि शाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) जिले में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर तक कोई भी बाहरी

रोक के बावजूद आज संभल जाएंगे नेता प्रतिपक्ष

व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि, सक्षम प्राधिकार से अनुमति लिए बिना जिले में प्रवेश नहीं कर सकता। संभल की एक अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। अदालत में दायर वाद में दावा किया गया है कि मस्जिद की जगह कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। राहुल गांधी के संभल दौरे के बारे में पूछे जाने पर संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने मंगलवार को बताया कि संभल में पहले से ही बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। किसी को भी संभल आने की अनुमति नहीं है। यदि वह आते हैं तो उन्हें नोटिस दिया जाएगा।

नमस्ते, मैं Jafar हूं, और इस ब्लॉग का लेखक। मुझे यात्रा, लाइफस्टाइल, तकनीकी, स्वास्थ्य आदि] में गहरी रुचि है, और मैंने इस ब्लॉग को अपनी विचारों, अनुभवों और टिप्स को आपके साथ साझा करने के लिए बनाया है। यहां आने के लिए धन्यवाद! मुझे उम्मीद है कि आप यहां कुछ ऐसा पाएंगे जो आपको प्रेरित, सूचित या मनोरंजन प्रदान करे।

Post Comment